Advertisement

सरगुजा : कोरोना पीड़ित शिक्षक की मौत।

रवि गोस्वामी /सरगुजा — सीतापुर:-विगत एक पखवाड़े से कोरोना से जंग लड़ रहे 47 वर्षीय शिक्षाकर्मी ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।कुछ दिन पहले कोरोना की वजह से इनके बुजुर्ग पिता की भी मौत हो चुकी है।कोरोना पीड़ित शिक्षाकर्मी के निधन से पूरा गाँव सदमे में है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम वंशीपुर निवासी शिक्षाकर्मी सुशील खाखा पखवाड़े भर पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे।इनके साथ-साथ इनकी पत्नी एवं माता-पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।कोरोना प्रभावित सभी सदस्य घर मे ही रहकर अपना उपचार करा रहे थे तभी सुशील की तबीयत बिगड़ने लगी।उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ हालात में सुधार नही होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इसी बीच कोरोना प्रभावित उनके पिता सुकरु खाखा उम्र 72 वर्ष की मौत हो गई।पखवाड़े भर बाद कोरोना से जंग लड़ते हुए शिक्षाकर्मी ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।इनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया।इनके निधन से पूरा गाँव सदमे में है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57