Advertisement

मात्र 20 रुपए की सुपारी दूर कर सकती है कई बीमारी, पेशाब में जलन सहित इन समस्याओं का है देसी इलाज

सुपारी का नामक सुनते ही ज्यादातर लोगों को गुटखा व तंबाकू याद आता है, जबकि ये एक काष्ठफल है। इस फल में फ्लेवोनोइड, एल्कलॉइड, ग्लूकोसाइड, आइसोप्रेनॉइड, एमिनो एसिड और यूजेनॉल जैसे खास तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए कुछ जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करते हैं और कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। लेकिन, गर्मियों में, सुपारी के सेवन के खास फायदे हैं क्योंकि ये इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों से बचा सकती है। कैसे, जानते हैं।

मात्र 20 रुपए की सुपारी दूर कर सकती है ये 4 बीमारी-Benefits of Supari in Hindi
1. पेशाब में जलन होने पर-Supari for Urine burning
सुपारी की तासीर ठंडी होती है और दूसरा ये डाययूरेटिक की तरह काम करती है। ऐसे में पहले तो ये जलन को शांत करती है और पेशाब की मात्रा बढ़ा देती है। इससे पेशाब में जलन की समस्या कम होती है और यूटीआई की दिक्कत में भी आप आराम महसूस करते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

2. मुंह में छाले होने पर-Supari for mouth ulcer
मुंह में छाले होने पर सुपारी का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, सुपारी का पानी पीने से पेट में बढ़ा हुआ एसिडिक पीएच कम होता है। साथ ही ये बढ़े हुए पित्त को कंट्रोल करने में भी मदद करता है जिससे मुंह में होने वाले छाले में कमी आती है।

3. गठिया की बीमारी में-Supari for arthritis
गठिया की बीमारी में भी सुपारी का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये दर्द निवारक (Analgesic) की तरह काम करता है और गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में टॉक्सिन को कम करता है और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मददगार है।

4. बवासीर में-Supari for piles
बवासीर में सुरापी का पानी पीना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। ये बॉवेल मूवमेंट और मेटाबोलिज्म तेज करने में मददगार है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है। इस तरह ये बवासीर की समस्या में मल त्याग और मल मार्ग में सूजन की समस्या को कम करने में मददगार है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57