Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को धूमिल करने के लिए षड्यंत्रकारी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं: ललन प्रताप सिंह

संजय रजक /ब्यूरो चीफ/अंबिकापुर/ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी किया जा रहा है, जो अशोभनीय और देश के प्रतिष्ठित पद पर बैठे प्रधान मंत्री एवं अन्य मंत्रियों के गरिमा के अनुकूल नहीं है।
उक्त बातें करते हुए सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष लन प्रताप सिंह ने कहा कि मोजम्मिल अजहर नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह एवं राजनाथ सिंह के विरुद्ध आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी की है जिससे भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बेहद आहत एवं आक्रोशित है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सदर कोतवाली अंबिकापुर में एफ आई आर दर्ज करने बाबत आवेदन दिया गया है, जिस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दिया। एफ आई आर हेतु आवेदन प्रस्तुत करते समय कोतवाली में अंबिकापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, नकुल सोनकर, अजय प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57