Advertisement

सफेद हाथी साबित हो रहा नगर का फिल्टर प्लांट

सफेद हाथी साबित हो रहा नगर का फिल्टर प्लांट
पीएचई की त्रुटिगत नीतियों से वंचित हैं नागरिक

पार्षद ने जलापूर्ति के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डोंगरगांव नगर।
नगर के मटियावार्ड स्थित जल आवर्धन योजना अंतर्गत नवनिर्मित फिल्टर प्लांट सफेद हाथी साबित हो रहा है। गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या स्वाभाविक है लेकिन पूर्व सांसद अभिषेक सिंह द्वारा सांसदमद से स्वीकृत जल आवर्धन योजना के कार्य पूर्ण होने के बाद भी आरंभ नही हो सका है जिससे अनेक वार्डों में पेयजल समस्या बनी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

इस सन्दर्भ में नगर पंचायत पार्षद डीकेश साहू ने विज्ञप्ति में कहा कि 12 करोड़ की लागत से निर्मित डोंगरगांव नगर के विभिन्न वार्डो में पानी की समस्या बनी हुई है। नगर पंचायत के द्वारा सप्लाई किये जाने वाले जलस्रोत बोरवेल्स सुख गए है। इसलिए पानी की कमी हो रही है। फिल्टर प्लांट में पानी की सप्लाई दर्री एनीकट से होती है। लेकिन विभाग के अधिकारियों में सामंजस्य नही बनने के कारण सिचाई विभाग द्वारा गेट को खोल दिया जाता है। जिससे पानी रुकता नही है और नगर स्थित फिल्टर प्लांट में पानी नही पहुच पाता है। अतः फिल्टर प्लांट के लिए उचित कदम उठाते हुए नगर को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।

-विभागीय त्रुटि से छाई असमंजस-

पार्षद ने बताया कि योजना के तहत नगर के सभी घरों में नल कनेक्शन देना है। पार्षद की माने तो नगर पंचायत से जल प्रदाय होगा या पीएचई कनेक्शन देगा इसे लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति है। इससे नागरिक योजना से वंचित हैं। विधायक को इस ओर ध्यान देने की भी दरकार है।

  1. राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट=====
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05