Advertisement

सुरजपुर : स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में दाखिला हेतु आवेदन 10 जून तक।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /छत्तीसगढ़ प्रमुख/सूरजपुर छ.ग.शासन द्वारा राज्य में शिक्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अन्तर्गत जिले में संचालित समस्त 07 विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रतापपुर में सत्र 2021-22 में कक्षा 1 ली में 40 सीट एवं कक्षा 11 वीं के लिये गणित में 20 सीट, बाॅयो में 20 सीट एवं काॅमर्स में 40 सीट पर आवेदन लिया जाना है। एवं नवापारा सूरजपुर, जयनगर, भुनेश्वरपुर, प्रेमनगर, भैयाथान एवं ओड़गी में कक्षा 1 ली से 9 वीं तक 40-40 सीट एवं कक्षा 11 वीं के लिये गणित में 20 सीट, बाॅयो में 20 सीट एवं काॅमर्स में 40 सीटों पर आॅनलाइन प्रवेश फार्म लिया जाना है। उक्त शालाओं में आवेदन करने की तिथि 15 मई से 10 जून तक निर्धारित है। उपलब्ध सीट 40 से अधिक आवेदन की स्थिति में 11 जून से 14 जून तक लाॅटरी के माध्यम से सीट आबंटन किया जायेगा। विद्यालयों में प्रवेश संबंधी अन्य आवश्यक कार्यवाही 15 जून से 20 जून तक की जायेगी।
कक्षा पहली को छोड़कर शेष कक्ष दूसरी से कक्षा 11 वीं तक की कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़कर आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जायेगी। कक्षा पहली प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। बीपीएल एवं आर्थि रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जायेगा। पालको को शासन द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पालक अपने क्षेत्र के निकटतम विद्यालय से सम्पर्क कर सकते है एवं आॅनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिये गये लिंक का उपयोग कर सकते है।
http://cgschool.in/seams/studentadmission/studentadamission.aspx

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57