Advertisement

सूरजपुर: कलेक्टर ने किया प्रतापपुर के आपातकालीन कोविड सेन्टर एवं टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण ।

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज प्रतापपुर पहुंचकर इको केंद्र में बनाए गए आपातकालीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बेड की व्यवस्था, पंखा ,कूलर, लाइट, सैनेटाइजर, मास्क, वाॅटर हीटर, प्राप्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था सहित अन्य दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियों की व्यवस्था करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रतापपुर क्षेत्र में लॉक डॉन की स्थिति का भी जायजा लिया एवं लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए प्रतापपुर में आपातकालीन कोविड केयर सेन्टर बनाया गया है। कोविड केयर सेन्टर में क्षेत्र के लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं एवं लाभ मिल सके। इसके लिए राज्य के स्कूल शिक्षामंत्री एवं प्रतापपुर विधायक डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आॅक्सीजन सेलेन्डर जम्बों 05 नग, आॅक्सीजन फ्लोमिटर 04 नग, आॅक्सीजन मास्क 04 नग, विन्डो कूलर 10 नग, एक्जाॅस्ट फैन 16 नग, वाॅटर कूलर 02 नग, वाॅटर प्यूरीफायर 02 नग, वाशिंग मशीन 02, एलईडी बल्ब 16 नग आपातकालीन कोविड केयर सेन्टर को प्रदान किया है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने मंत्री की इस पहल एवं सहयोग के लिये आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया । उन्होंने टीकाकरण एवं टेस्टिंग व्यवस्था की जानकारी ली । कलेक्टर ने टीकाकरण कक्ष पहुंच कर कोविशिल्ड एवं को वैक्सीन की जांच की एवं टीकाकरण केंद्र में बनाए गए कोविड वार्ड का निरीक्षण किया तथा उचित उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी टीकाकरण प्रभारी से केंद्र में 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राहियों का टीकाकरण होने की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए टीका लगाने कहा तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के जो व्यक्ति पहला डोज टीका लग चुका है और जिनका समय अवधि हो गया है उन्हें टीका लगाकर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 18 से 44 वर्ष आयु के पात्र हितग्राहियों का सीजी टीका वेब पोर्टल में पंजीयन कराने एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों का कोविन पोर्टल में पंजीयन कराने निर्देशित किया है तथा किसी कारण से पंजीयन नहीं होता है तो उनका नाम रजिस्टर में एंट्री करने कहा है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने रामनगर स्थित कुम्दा बीट धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया एवं मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्लास्टिक कवर की व्यवस्था कर सभी को प्लास्टिक कवर से ढकने एवं निरंतर निगरानी रखने निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिहंदेव, एसडीएम श्री सीएस पैकरा, श्री प्रकाश सिंह राजपूत, तहसीलदार ऋचा सिंह, प्रतीक जायसवाल, गरिमा ठाकुर, पूनम रश्मि तिग्गा, माधुरी अचला, सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह, जनपद सीईओं मो. निजाम, डीपीएम अनीता पैकरा, संबंधित टिकाकरण केंन्दों के डाॅक्टर्स एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57