टीम इंडिया पस्त,10 विकेट से पराजित

विशाखापत्तनम। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह पटखनी दी। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए सिर्फ 11 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। ये मैच कई मायनों में भारत के लिए निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी भारतीय टीम सिर्फ 26 ओवर्स ही खेल पाई और 117 रनों के स्कोर पर ऑल आउट गई। मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किये। भारतीय बल्लेबाजों में सिफऱ् विराट कोहली ही 30 रनों के आंकड़े को पार कर पाए। उनके अलावा अक्षर पटेल ने साहसिक पारी खेलते हुए नाबाद 29 रन बनाये।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0