Advertisement

राजस्थान में एक दिन में कोविड-19 के 30 मामले दर्ज, 2 लोगों की मौत

राजस्थान में एक दिन में कोविड-19 के 30 मामले दर्ज, 2 लोगों की मौत

जयपुर: राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। जबकि राज्य में एक्टिव केसों की कुल संख्या 117 हो गई है। कोरोना के केस बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
कोरोना के कारण एक मौत भीलवाड़ा और दूसरी जयपुर में हुई। भीलवाड़ा जो कभी कोविड संक्रमण का हॉटस्पॉट बन गया था, उसमें 19 एक्टिव केस हैं वहीं उदयपुर में 29, जयपुर में 23, बीकानेर में 12, राजसमंद में 11, जोधपुर में 7, जालौर में 5, हनुमानगढ़, गंगानगर, कोटा और भरतपुर में एक-एक केस है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि रविवार को कुल 2,137 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 30 लोग पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को राज्य ने 24 नए केस दर्ज किए गए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी। व्यक्ति की मौत भीलवाड़ा में हुई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण फैल रहा है और संख्या तेजी से बढ़ सकती है। मैं भीलवाड़ा जिले के निवासियों से सभी कोविड दिशानिर्दशों का पालन करने की अपील करता हूं। बार-बार हाथ धोएं, मास्क का प्रयोग करें और भीड़-भाड़ से बचें।

इससे पहले, चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों की पिछले बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिन्हें एहतियात के तौर पर यहां राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) में निगरानी में रखा गया था।

आरयूएचएस के अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर के एक होटल में ठहरे चार आस्ट्रेलियाई लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें जयपुर लाया गया था। सिंह ने कहा कि चार में से तीन में लक्षण हैं जबकि एक को कोल्ड है।

इस बीच, एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, सैंपलिंग और सर्विलांस यहां एक नियमित विशेषता रही है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के कारण मामले बढ़े हैं। जरूरत पड़ी तो सैंपलिंग की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57