Advertisement

राष्ट्रीय आपदा कोरोना से ध्यान हटाने लाया गया टूलकिट का मुद्दा – विष्णु लोधी

 

राष्ट्रीय आपदा कोरोना से ध्यान हटाने लाया गया टूलकिट का मुद्दा – विष्णु लोधी

# टूलकिट में भाजपा-काँग्रेस कर रही है नूराकुश्ती – JCCJ

# टूलकिट से जनता को कोई लेना-देना नहीं है, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार देश का मुख्य मुद्दा।

# कोरोनाकाल में हुए बेसहारा और बेरोजगारों की चिंता करें सरकारें

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने देश में चर्चित टूलकिट मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश आज राष्ट्रीय आपदा कोरोना से गुजर रही है। देश का ध्यान कोरोना महामारी से हटाने के लिए दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस टूलकिट पर राजनीति करते हुए नूरा कुश्ती का खेल खेल रही है। जिससे देश की जनता को कोई लेना देना नहीं है। देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार है जिसपर दोनों दल बात नहीं करना नहीं चाहती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

विष्णु लोधी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार दोनों ही कोरोना मामले में फेल हो गई है। एक तरफ छत्तीसगढ़ में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और इंजेक्शन के लिए लोग तड़प तड़प कर मरते रहे वही देश में नदियों में लाशें तैरती रही है। विदेशों को टीका भेजकर टीका उत्सव मनाया गया जबकि देश टीका के लिए तरसता रहा वहीं छत्तीसगढ़ की ऑक्सीजन की अन्य प्रदेश में भेजा गया। भयंकर कोरोनाकाल में बंगाल और असम चुनाव करवाना बताता है भाजपा कांग्रेस कोरोना को लेकर कितने गम्भीर थे। इन सभी परिस्थितियों के लिए दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल लिए भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार है।

विष्णु लोधी ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार ने कोरोना रोकथाम के लिए कोई ठोस काम नहीं कर सकी तभी लाखों लोग कोरोना में मारे गए। अब जब लॉक डाउन में लोग अपनों को खोकर बेसहारा और बेरोजगार हो गए तब भाजपा काँग्रेस को जनहित में काम करने के बजाय एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर टूलकिट पर राजनीति कर रही है और जनता का ध्यान मुख्य मुद्दा से हटा रही है।

विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
जिला राजनांदगांव ग्रामीण

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट======

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05