छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एटीएम काटकर पैसा निकालने पहुंचा था नाबालिगों का गैंग, पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा

रायपुर. बैंक एटीएम काटकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दुर्ग पुलिस ने रंगे हाथों घेराबंदी कर धर दबोचा. नाबालिगों का यह गैंग बालाघाट मध्यप्रदेश का है, जो कुम्हारी थाना क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक को निशाना बनाकर गैस कटर से शटर को काटकर अंदर दाखिल हुए थे. सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना प्रभारी और 112 की टीम तत्काल पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यह घटना मंगलवार देर रात करीब 3 बजे की है. बताया जा रहा कि एटीएम में करीब 11 लाख 48 हजार रुपए थे. सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कुम्हारी दुर्ग के नेतृत्व में एएसआई मानसिंह सोनवानी, आरक्षक राजकुमार सिंह, देवप्रकाश वर्मा, चालक यशवंत साहू ने रात्रि में गश्त के दौरान अपनी सूझबूझ और दक्ष पुलिसिंग से यह सफलता पाई और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा.

आईजी ने की टीम को दस हजार देने की घोषणा

पुलिस की इस कार्रवाई पर दुर्ग आईजी आनंद छाबड़ा ने टीम को प्रोत्साहन के लिए 10,000 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है. पकड़े गए तीनों आरोपियों की उम्र 17 से 18 साल बताया जा रहा है. ये आरोपी बिना नंबर प्लेट के बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!