Advertisement

शिव जी को चढ़ाई जानेवाली ये पत्ती है गुणों की खान, ऐसे इस्तेमाल करने से सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

भगवान शिव की पूजा आराधना बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान भोले को चढ़ाई जाने वाली यह पत्ती सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है। इसको खाने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, बेल के पत्तों में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर हेल्दी बनाते हैं। इसलिए बेल के पत्तों का खाली पेट नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बेलपत्र इसमे एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। विटामिन ए, विटामिन सी, राइबोफ्लोबिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन B1, B6, B12 आदि प्रकार की जरूरी चीजें इसमें होती हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

बेल के पत्ते ब्लड शुअगर कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं। इसमें भारी मात्रा में लैक्सटिव गुण पाए जाते हैं, जो पर्याप्त इंसुलिन बनाने में सहायक होते हैं। इस कारण ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। इसका सेवन आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कब्ज दूर करने में मददगार

अगर कब्ज की समस्या है तो बेल के पत्ते खाएं। बेल के पत्तों को को हल्का नमक और काली मिर्च के साथ चबाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। ऐसा कहा जाता है कि यह आंत से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

बेल पेट को साफ करने का काम करता है। इसमें लैक्सेटिव प्रोपर्टीज होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करती हैं। अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं हैं तो बेल या बेल क पत्तों को सेवन करें।

ऐसे करें सेवन

बेल पत्र को काढ़े के रूप में सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसके लिए आपको बेल के पत्तों को पानी में उबालना होगा और फिर इसे छानकर पी लेना होगा। बेलपत्र को सीधे चबाकर भी खाया जा सकता है। बेलपत्र का सेवन शहद में मिलाकर भी किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57