Advertisement

कोरिया कलेक्टर सोनहत के दुरुस्त ग्राम अमरा पहुंचे, जहां आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार

कोरिया कलेक्टर सोनहत के दुरुस्त ग्राम अमरा पहुंचे, जहां आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार

कोरिया:कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज वनांचल क्षेत्र विकासखण्ड सोनहत के दूरस्थ ग्राम अमरा में आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में आवश्यक पंजियों के संधारण का अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं किचन का निरीक्षण करते हुए बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए तैयार किए जा रहे गरम भोजन की जानकारी ली। उन्होंने सेक्टर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रेडू टू इट वितरण, टीकाकरण, वजन त्योहार, एनीमिक महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं के गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उन्हें पोषण थाली भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को टीकाकरण, नियमित जांच आदि की जानकारी देने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कलेक्टर कोरिया लंगेह ने इसी परिसर में स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग प्राथमिक शाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से बात करते हुए उनसे गणित के सवाल हल कराए और बेहतर पढ़ाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंडल संयोजकों द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में विशेष ध्यान देने के संबंध में बीईओ सोनहत को निर्देशित किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05