Advertisement

SUSPENDED : तिल्दा नगर पालिका के CMO को किया सस्पेंड : गबन के लिए अपनाया ये अनोखा तरीका

रायपुर। अमानत में खयानत करने वाले तिल्दा नेवरा नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस अधिकारी ने शासकीय राशि का गबन करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए।

गबन के लिए बेटों को बना दिया ठेका कर्मचारी

तिल्दा नेवरा में पोस्टेड प्रभारी सीएमओ GD डहरिया को अपने बेटों के नाम पर फर्जी तरीके से राशि आहरण करना भारी पड़ गया। तिल्दा नेवरा पदस्थापना के दौरान प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीडी डहरिया ने अपने दोनों बेटों को फर्जी तरीके से प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में नगरपालिका परिषद तिल्दा नेवरा में कार्य पर रखना बताया और कुल राशि 2,14,237 का परिषद कोष से भुगतान करवा लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस मामले की शिकायत पर जांच हुई तो विभागीय अधिकारियों को काफी आश्चर्य हुआ। शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर राज्य शासन ने प्रभारी सीएमओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव दानिएल एक्का के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जीडी डहरिया के निलंबन अवधी में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।
देखें आदेश :

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47