Advertisement

बड़ी खबर : राहुल गांधी की लोकसभसदस्यता रद्द होने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा…आपस में भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई कार्यकर्ता, देखें VIDEO…

रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखा गया। इस फैसले से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और पार्टी दफ्तर की दीवारों पर कालिख पोत दी। इससे भाजपा कार्यालय में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा भी भड़क उठा। इसी दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।
इससे भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा भी भड़क उठा। इसी दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। इधर, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद छत्‍तीसगढ़ में लगातार राजनीतिक प्रतिक्रिया आ रहा है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है “डरो मत”। इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में। जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। कोर्ट ने 30 दिन का वक्‍त दिया था, इसे लेकर ऊपरी अदालत में चैलेंज कर सकते थे। लेकिन हम लड़ेंगे और सत्‍य की जीत होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47