Advertisement

इस लाजवाब जूस के सेवन से करें बॉडी डिटॉक्स, कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी होगी कंट्रोल

इन दिनों दिल्ली समेत एनसीआर में धीरे धीर गर्मी बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ बारिश भी हो रही है, जिस वजह से लोग कई बीमारीयों का शिकार हो कस्ते हैं. ऐसे में आपकी सेहत खराब न हो इसलिए आप अपनी बॉडी को इन कुछ घरेलू नुस्खों से डिटॉक्स कर सकते हैं. स्वामी रामदेव के अनुसार लौकी और कद्दू के जूस का सेवन करने से आपको इस मौसम में खूब एनर्जी मिलेगी।

दरअसल इस मौसम में आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर अपना पाचन दुरुस्त कर सकते हैं साथ ही आपके लीवर की ताकत भी बढ़ेगी। इतना ही नहीं कद्दू और लौकी का जूस पीने से र एसिडिटी, कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ वजन कम करने में मदद मिलेगी। जानिए कैसे करें इसका सेवन।

विटामिन से भरपूर है लौकी और कद्दू

कद्दू के जूस में प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कॉपर, आयरन और फास्फोरस, फाइबर, विटामिन बी1, बी2, बी6,सी, ई और बीटा केरोटिन की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। वहीं लौकी के जूस में भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि पाए जाते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इन बीमारियों में लौकी और कद्दू का जूस है फायदेमंद

  • दिल को रखें मजबूत
  • वजन कम करने के लिए फायदेमंद
  • हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे
  • कब्ज में राहत दे
  • विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मददगार
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए
  • मॉर्निंग सिकनेस दूर करे
  • बॉडी की सूजन को दूर करे

ऐसे बनाएं जूस

लौकी और कद्दू दोनों को बराबर मात्रा में लेकर ग्राइंडर के माध्यम से जूस निकाल लें। अगर आपको थोड़ा स्वाद सही करना हैं तो इसमें धनिया, पुदीना की कुछ पत्तियां डालकर ग्राइंड कर लें और पीते समय थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इससे जूस का स्वाद बेहतर हो जाएगा। रोजाना सुबह-सुबह अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57