Advertisement

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

उत्तर बस्तर कांकेर : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में

संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी ने वर-वधु को दिया आर्शीवाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज ब्लॉक मुख्यालय नरहरपुर के उन्मुक्त खेल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी ने वर-वधु को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया। उन्होंने सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामुहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक माता-पिता की इच्छा होती है कि वह अपने संतान का विवाह धूमधाम के साथ संपन्न कराये, छत्तीसगढ़ सरकार इसमें मदद करते हुए पूरे रीति-रिवाज एवं परंपरा का पालन करते हुए धूमधाम से बेटियों का विवाह संपन्न करा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के वरदान साबित हुआ है, इस योजना के तहत पहले सरकार द्वारा 15 हजार रूपये की मदद दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 25 हजार रूपये किया गया, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा पुनः बढ़ाकर 50 हजार रूपये कर दी गई है। विकासखंड नरहरपुर के खेल मैदान में आज आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 75 जोड़ों की शादी कराई गई है, भानुप्रतापपुर से 28, कांकेर से 16, चारामा से 15 एवं नरहरपुर से 16 जुड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों को उपहार सामग्री एवं 01 हजार रूपये नकद प्रदाय किया गया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जनपद पंचायत नरहपुर के अध्यक्ष श्रीमती संजूलता नेताम, नगर पंचायत नरहपुर के अध्यक्ष श्रीमती प्यारी सलाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष कौशिल्या शोरी, सभापति महिला एवं बाल विकास जनपद पंचायत नरहरपुर यमुनादेवी सिन्हा ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57