Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों हेतु आंकलन एवं सामग्री वितरण समारोह 28 मार्च को

कोरिया : वरिष्ठ नागरिकों हेतु आंकलन एवं सामग्री वितरण समारोह 28 मार्च को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि विभाग द्वारा द्वारा जिला सूरजपुर के साधू राम सेवा कुंज में 28 मार्च को आंकलन एवं वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें आवश्यकता अनुसार छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हीलचेयर आदि प्रदान किया जाना है। इस हेतु उन्होंने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर चिन्हित वरिष्ठ नगारिकों की सूची उपलब्ध कराने कहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को समारोह स्थल तक लाने तथा समापन के बाद उनके घर तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। समारोह स्थल पर उपस्थिति के लिए वरिष्ठ नागरिकों के नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर आवश्यक उपकरण का नाम आदि विवरण हेतु सर्व संबंधितों को निर्देशित किया है तथा सभी निकायों के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीयन कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57