Advertisement

सवारकर के बयान पर घिरे राहुल, संजय राउत ने कहा ये अपमान बर्दाश्त नहीं

सवारकर के बयान पर घिरे राहुल, संजय राउत ने कहा ये अपमान बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली: सावरकर वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी।
राहुल गांधी द्वारा वी.डी. सावरकर को लेकर दिए गए बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने इसपर आपत्ति जताई थी।

उद्धव ठाकरे के बयान के बाद अब संजय राउत का भी एक बयान सामने आया है।

संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, वीर सावरकर हमारे और देश के लिए श्रद्धा का विषय हैं। अंडमान में 14 साल तक काला पानी की सजा आसान नहीं है। ऐसी टिप्पणी पर महाराष्ट्र की जनता करारा जवाब दे सकती है। हम आपके साथ हैं लेकिन वीर सावरकर हमारे प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा, हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं। यह बलिदान का एक रूप है। हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा ये यह बात चेतावनी की नहीं है हमने अपना मत स्पष्ट किया है। वीर सावरकर राज्य के लिए हमारे लिए और देश के लिए एक श्रद्धा का विषय हैं और हमेशा ही रहेंगे। वीर सावरकर ने जिस तरीके से देश के लिए काला पानी की सजा को स्वीकार किया और 14 साल जेल में रहे, यह आसान बात नहीं है।

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने रविवार को चेतावनी दी थी कि सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी। वह हिंदुत्व विचारक वी.डी सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं और कांग्रेस नेता से उनका अपमान करने से बचने को कहा।

उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी सावरकर को निंदा करना जारी रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन में दरार आ सकती है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, वीर सावरकर हमारे भगवान हैं, और उनके प्रति कोई भी अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी समर्थन किया और राहुल गांधी ने अपनी प्रेसवार्ता में जो सवाल उठाए वो वैध हैं, लेकिन सावरकर पर सवाल उठाना सही नहीं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा था, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57