Advertisement

राहुल गांधी के समर्थन में बिहार सत्ताधारी महागठबंधन सदस्यों का प्रदर्शन

राहुल गांधी के समर्थन में बिहार सत्ताधारी महागठबंधन सदस्यों का प्रदर्शन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

पटना/ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को एक मामले में सजा मिलने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर सोमवार को महागठबंधन के नेताओं ने बिहार विधानसभा में प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। इस दौरान सभी सदस्यों ने बांह में काली पट्टी बांध रखी थी। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के घटक दलों के सभी विधायक और विधान पार्षद हाथों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा के गेट पर पहुंचे और फिर सदन तक पैदल मार्च किया। इस दौरान वे केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए।
जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के साथ का जिस तरह सदस्यता छीनी गई, उसे कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि 2024 और 2025 में इसका बदला लेने के लिए जनता तैयार है।
जदयू के एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल आज के दिन को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिस तरह राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में चली गई यह भाजपा की घबराहट, बेचैनी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन बना है तब से भाजपा में बेचैनी है, जिसकी दवा हमलोग के पास नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा का विवेक मर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार संविधान को कुचल रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05