Advertisement

बलौदा शाखा नहर के ड्रेनेज क्रासिंग पुनर्निर्माण के लिए 2.57 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर : बलौदा शाखा नहर के ड्रेनेज क्रासिंग पुनर्निर्माण के लिए 2.57 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत बलौदा नहर के ड्रेनेज क्रासिंग व पुनर्निर्माण के लिए 2 करोड़ 57 लाख 13 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग द्वारा द्वारा इस राशि से बलौदा शाखा नहर के 6 नग ड्रेनेज क्रासिंग का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। यह ड्रेनेज क्रासिंग आरडी 10 किलोमीटर, आरडी 32.22 किलोमीटर, आरडी 41 किलोमीटर, आरडी 41.48 किलोमीटर, आरडी 44.07 किलोमीटर तथा 44.93 किलोमीटर पर स्थित है। उक्त कार्य को कराए जाने से बलौदा शाखा नहर की रूपांकित सिंचाई क्षमता में 2408 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 23 हजार 228 हेक्टेयर में सिंचाई की जा सकेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57