Advertisement

लवन शाखा नहर की वितरक शाखा व बिटकुली माईनर नहरों की रिमॉडलिंग के लिए 1.20 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर : लवन शाखा नहर की वितरक शाखा व बिटकुली माईनर नहरों की रिमॉडलिंग के लिए 1.20 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड बलौदाबाजार की लवन शाखा नहर के वितरक शाखा क्रमांक 12 के डोटोपार-01 एवं 02 एवं बिटकुली माईनर नहरों की रिमॉडलिंग सीसी लाईनिंग कार्य एवं स्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्यों को कराए जाने से लवन शाखा नहर की रूपांकित सिंचाई क्षमता में 265 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 461.42 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57