Advertisement

बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल

बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नई दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना तुगलक लेन बंगला खाली करने के लिए कहे जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कहा कि सांसद के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने के बाद वह लोकसभा सचिवालय के निष्कासन नोटिस का पालन करेंगे। उन्होंने कहा,लोकसभा के लिए चार बार निर्वाचित सदस्य के रूप में यहां बिताए समय की सुखद यादें हैं। उन्होंने कहा कि वह आवास खाली करने के नोटिस का पालन करने को बाध्य हैं।
सोमवार को कांग्रेस नेता को दिल्ली के लुटियंस जोन में तुगलक लेन स्थित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि नियमों के मुताबिक उन्हें 30 दिनों के भीतर इसे खाली करना होगा।
शुक्रवार को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे बाद राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57