Advertisement

किशमिश का पानी इन लोगों के लिए है अमृत समान, रोज़ाना खाली पेट पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

किशमिश को गुणों की खान कहते हैं। अंगूर को सुखाकर इस बेहतरीन ड्राई फ्रूट को तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है। इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर काफी ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। बेहतरीन और हेल्दी लाइफ के लिए इसको भिगोकर सुबह के समय खाना और इसका पीनी पीना बेहद लाभकारी माना गया है। चलिए आपको बताते हैं इसका पानी पीने से आपको क्या फायदे मिलेंगे।

इन समस्याओं में कारगर है किशमिश का पानी

पेट की तकलीफों से दिलाए छुटकारा: अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो किशमिश का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको पेट की इन तकलीफों से छुटकारा मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल: किशमिश के पानी को रोज पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन किया जा सकता है। साथ ही ये शरीर के ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
स्किन बनाएं जवान: किशमिश के पानी को रोज सुबह पीने से आपकी स्किन से झुर्रियां काम होने लगेंगी और साथ ही आपको अपनी त्वचा में एक बेहतरीन ग्लो देखने मिलेगा। इसके रोजाना सेवन करने से, मेटाल्जिम भी मजबूत होता है।

खून बढ़ाये: अगर आपका हीमोग्लोबिन कम हो गया है तो आपको किशमिश और उसके पानी का सेवन करना चाहिए। इसके निरंतर सेवन से आपके शरीर में खून बढ़ने लगता है।

बुखार में असरदार: अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसके पानी का रोज़ाना सुबह के समय सेवन करने से आपको बेहतरीन लाभ देखने मिलेगा।

ऐसे बनाएं किशमिश का पानी

किशमिश के पानी को बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी लेकर इसमें थोड़ी किशमिश डालकर कम से कम 20 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे पानी को एक गिलास में रात भर भिगो कर रख दें सुबह इस पानी को पी लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57