Advertisement

वन मंत्री अकबर ने विभिन्न निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन

रायपुर : वन मंत्री अकबर ने विभिन्न निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन

रायपुर संभाग ब्यूरो/रिखीराम नागेश/प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा में जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए जन सुविधा के लिए विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री अकबर ने आंगनबाड़ी भवन, मेन रोड से महामाया मंदिर तक टू वॉल, अहिर समाज सामुदायिक भवन, हाई स्कूल सांस्कृतिक मंच और नयापारा सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन किया। मंत्री अकबर ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

वन मंत्री अकबर ने ग्राम कुसुमघटा में विकास कार्याे की भूमिपूजन में कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों तथा समस्याओं का ठोस समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता में भी शामिल है। जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा कि शासन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण से गांव के छोटे-छोटे बच्चे जिनका माता-पिता के बाद स्कूल ही दूसरा घर है उन्हें यहां अच्छी शिक्षा मिलेगी। आंगनबाड़ी भवन में छोटे-छोटे नन्हे बाल गोपाल अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर पाएंगे व आंगनबाड़ी भवन का निश्चित ही ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को भी काफी लाभ मिलेगा। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना से संचालित सभी सेवाएं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57