Advertisement

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 118 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण किया

रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 118 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण किया

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान बोड़ला नगर पंचायत में 118 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनाने की स्वीकृति पत्र का वितरण किया। मंत्री अकबर ने स्वीकृति पत्रक वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राही भी गदगद हुए।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डाे के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अब एक विधायक होने के नाते क्षेत्र का विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में शामिल है। जब कि क्षेत्र के जनसंपर्क तथा संवाद के माध्यम से मांग, अथवा अन्य संज्ञान में लाई जाएगी, उन्हें पूरा करने का सदैव प्रयास करते रहेंगे। मंत्री अकबर ने कहा, आपने हम पर भरोसा किया, और हम अपने वायदे को एक-एक कर पूरी ईमानदारी से कर रहे है। उन्होंने कहा है कि हमने सरकार बनाने से पहले जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 65 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड बना कर दिया। आने वाले इस तीन वर्षों में समय के साथ परिवार का विभाजन हो रहा है, अब फिर से उन परिवारों द्वारा नया राशन कार्ड अथवा वर्तमान राशन कार्ड का विभाजन करने की समस्या संज्ञान में लाई गई। राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अब राशन कार्ड बना कर दे रहे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वन मंत्री अकबर ने कहा कि राज्य के 5 लाख 81 हजार से अधिक किसानों को मुक्त और रियाती दरों पर बिजली देकर सलाना 900 करोड रूपए की राहत दी जा रही है। बस्तर के लोहाड़ीगुड़ा में 1707 किसानों का 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि को आदिवासियों को वापस किया गया है। राज्य में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो, किसानों की सहुलियत के लिए धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 2311 से बढाकर 2484 किया गया। मांग के आधार पर और बढ़ाई जा रही है, ताकि किसानों को कोई परेशनी ना हो।कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष बोड़ला श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, नीलू चंद्रवंशी, सनत जायसवाल, जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57