Advertisement

Horoscope 31 March 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन राशि- मन अशान्त हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कुटुम्ब परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत होगी।

अप्रलै माह में शुक्र, सूर्य, गुरु का होगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की जागेगी किस्मत

कर्क राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

6 अप्रैल को शुक्र का बड़ा राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों का बदलेगा सोया हुआ भाग्य

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति के साथ परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। संतान को कष्ट रहेगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47