Advertisement

Kamada Ekadashi 2023:कामदा एकादशी आज, शनि देव और श्रीहरि विष्णु होंगे प्रसन्न, करें ये उपाय

हिन्दू पंचांग( hindu panchang) के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन हिन्दू नव संवत्सर 2080 का पहला एकादशी व्रत अर्थात कामदा एकादशी व्रत रखा जाएगा।यह व्रत 01 अप्रैल 2023, शनिवार के दिन र खा जाएगा।

चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त – 2 अप्रैल 2023, सुबह 04.1

विष्णु जी की पूजा का समय (शुभ) – सुबह 07.45 – सुबह 09.18

कामदा एकादशी व्रत पारण समय – दोपहर 01.40 – शाम 04.10 (2 अप्रैल 2023)

तुलसी 5 के पत्तों पर हल्दी लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कामदा एकादशी पर तुलसी 5 के पत्तों पर हल्दी लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इस अवधि में ‘ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्।।’ मंत्र का जाप जरूर करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विवाह संबंधित बाधाओं को दूर करने के लिए कामदा एकादशी के दिन उपवास रखें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। इसके साथ साधक भगवान विष्णु को दो साबुत हल्दी अर्पित करें और ‘ॐ केशवाय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।

भगवान विष्णु को कम से कम 11 पीले रंग के पुष्प अर्पित करें

कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए साधक कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कम से कम 11 पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। इसके साथ पूजा के समय श्री विष्णु चालीसा का पाठ जरूर करें। फिर व्रत के अगले दिन इन फूलों को आदर सहित जल में प्रवाहित कर दें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57