Advertisement

आपकी सोच से भी ज्यादा फायदेमंद है दूध, रोजाना बस 1 गिलास बदल सकता है बालों का रंग रूप

बालों की सेहत के लिए दूध, जी हां आपने इसके बारे में कभी सोचा है। नहीं तो, आज हम जानेंगे कि बालों के लिए दूध पीने के कितने फायदे हैं। बस उससे पहले हम दूध के न्यूट्रिशनल वैल्यु पर ध्यान देते हैं। दरअसल, दूध प्रोटीन से भरपूर है और इसमें विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन बी6, बायोटिन और पोटेशियम होता है। ये तमाम चीजें बालों के लिए (is drinking milk good for hair growth) अलग-अलग प्रकार से काम कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं विस्तार से।

बालों के लिए दूध के फायदे-benefits of drinking milk for hair in hindi

1. बालों को मजबूत बनाता है दूध का प्रोटीन

दूध में कैसिइन (casein) और व्हे (Whey) जैसे प्रोटीन होते हैं जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। यह कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों के झड़ने को रोकते हैं। तो, अगर आपके बाल कमजोर हैं तो रोज 1 गिलास दूध पिएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

2. विटामिन डी बालों को झड़ने से रोकता है
दूध में विटामिन डी होता है जो नए बालों के रोम के विकास में मदद करता है। जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं ये उनके लिए ये विटामिन कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसलिए झड़ते बालों की समस्या से लड़ना है तो तब भी दूध पिएं।

3. नए और काले बालों के लिए बायोटिन
बायोटिन, नए बालों को उगने (biotin for hair) में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपके बालों को काला करने में भी मददगार है। दरअसल, ये प्रोटीन संश्लेषण और केराटिन प्रोडक्शन में मदद करता है जो कि नए और काले बालों के लिए बेहद जरूरी है।

4. पोटेशियम बालों में चमक लाता है
पोटेशियम सेल नवीनीकरण प्रक्रिया में मदद करता है और यही कारण है कि बालों को दोबारा उगाना भी बेहद फायदेमंद है। पोटेशियम आपके स्कैल्प को हेल्दी रखता है डैमेज बालों के रोम को उत्तेजित करने में मदद करता है, जिससे तेजी से और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। तो, इन तमाम फायदे के लिए रोजाना 1 गिलास दूध पिएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57