Advertisement

20 दिनों कि जन्मी नवजात शिशु पहले हुई थी गायब अब कुएं में मिला उसका शव

20 दिनों कि जन्मी नवजात शिशु पहले हुई थी गायब अब कुएं में मिला उसका शव
पुलिस महकमा घटनास्थल पहुंचा अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -20 दिन पूर्व जन्मी नवजात बच्ची के रहस्यमय ढंग से गायब होने एवं बाड़ी में स्थित कुएं में उसकी लाश मिलने से गत शनिवार को करंजी क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई थी। जिसकी मिलते ही पुलिस अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक समेत नगर पुलिस अधीक्षक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी थी। जिसमें आज धारा 302 कायम किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

जानकारी अनुसार बीते शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे नवजात बच्ची की लाश घर के पीछे स्थित कुएं में मिला था। नवजात बच्ची का पिता आशीष विश्वास आत्मज पंकज विश्वास जोकि रायगढ़ स्थित जिंदल प्लांट में काम करता है एवं घटना के दौरान उसकी पत्नी सहित मां बाप साथ में रह रहे थे। बताया जाता है कि नवजात बच्ची के साथ दोपहर को मां सो रही थी, उसी दौरान तकरीबन 3:00 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि उसकी नवजात बच्ची बिस्तर से गायब है। नवजात बच्ची के गायब होने की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। जिसके बाद गायब बच्ची को परिजनों एवं पड़ोसियों ने खोजना प्रारंभ किया। जिसकी लाश कुएं में पाई गई। एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह समेत सीएसपी जेपी भारतेंदु ,जय नगर थाना प्रभारी सुभाष सुभाष कुजुर के साथ करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला एवं पोस्टमार्टम हेतु विश्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। उसी मामले में आज पुलिस ने 302 का अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05