Advertisement

नाबालिग से छेड़छाड़ कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धमतरी/नाबालिगो के लेकर लगातर अपराध के मामले सामनेे आ रहे है इस प्रकार का एक मामला धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवती से छेड़छाड़ कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगरी पुलिस ने बताया की 31 मार्च को एक नाबालिग युवती अपनी छोटी बहन और सहेली के साथ जंगल की ओर लकड़ी इकट्ठा करने गयी थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

तभी ग्राम चमेंदा निवासी अकबर नागरची भी जंगल की तरफ से आया और नाबालिग युवती से छेड़खानी करने लगा। वहीं युवती चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे मना किया और हाथ में रखे टंगिया से हाथ पैर काटने की धमकी दी लेकिन युवती डरी नहीं और लगातार चिल्लाने लगी जिससे आरोपी बालिका को जान से मारने की नियत से उसके गले को दबाने लगा जिसके बाद उसकी बहन और सहेली आरोपी को धक्का दिए और चिल्लाने लगे जिससे आरोपी ने युवती के हाथ के अंगूठे को अपने दांत से काटकर जंगल की ओर भाग गया। बाद में फिर मामले की रिपोर्ट थाना नगरी में दर्ज कराई गई। नगरी पुलिस द्वारा आरोपी के पता तलाश किया जा रहा था।

तभी आरोपी अकबर नागरची को कर्राघांटी के जंगल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05