Advertisement

बुजुर्ग से 10 हजार की लूट करने वाला अंबिकापुर के दोनों लूटेरे पुलिस के चंगुल में

बुजुर्ग से 10हजार की लूट करने वाला अंबिकापुर के दोनों लूटेरे पुलिस के चंगुल में

जयनगर पुलिस की मिली सफलता

गोपाल सिंह विद्रोही /बिश्रामपुर/भारतीय स्टेट बैंक बिश्रामपुर के संदेशवाहक के पद से सेवा निवृत्त बुजुर्ग से 10 हजार रु लूट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने मे जयनगर पुलिस को सफलता मिली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक बिश्रामपुर में संदेशवाहक के पद पर सेवा निवृत हुए नन्हक सिंह आण् स्वण् कालिका सिंह उम्र 63 साल साण् राजेंद्रनगर अम्बिकापुर थाना गांधीनगर अंबिकापुर ने जयनगर पुलिस थाना में लूट का रिपोर्ट लिखवाते हुए पुलिस को बताया था कि 27 मार्च 23 को वह स्टेट बैंक विश्रामपुर से अपने खाते से 16 हजार रूपये आहरण किया था जिसमें से 10 हजार रूपये अपने पैंट के दाहिने पाकिट में तथा 6 हजार रूपये अपने शर्ट के उपरी पाकिट में रखा था और अपने स्कूटी से अपने घर अम्बिकापुर जा रहा था। रास्ते में जयनगर सोसायटी के आगे पहुच था कि उसी समय दिन के करीब 1 बजे इसकी स्कूटी के पीछे एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति आये और जबरन रोकवाये जिसके बाद एक व्यक्ति मोटर सायकल से उतरा जो देखने में ईरानी परिवेश का लग रहा था और दूसरा मोटर सायकल चालू रखा था और दोनो धमकाते हुए बोले कि पीछे पुलिस के साहब खड़े है आवाज दिये तुम क्यो नही सुन रहे हो गाडी का कागज दिखाओ तो तो मैं बोला कि मेरे को तो कोई पुलिस वाले साहब नहीं दिखे उसी बात पर तुम ज्यादा बोलते हो कहकर ईरानी परिवेश जैसे दिखने वाले आदमी ने मेरे पैंट के दाहिने पाकिट में रखा 10 हजार रूपये को जबरन बलपूर्वक इसके पैंट के पैकेट में हाथ डाल कर लूट लिया और दोनो लोग मोटर सायकल से फरार हो गये। यह हल्ला किया तो राह चलते दो तीन लोग रुके थे तो उनको घटना के बारे में बताया है। लूटेरों का मोटर सायकल होण्डा होर्नेट ब्लैक ग्रे रंग का था तथा मोटर सायकल का नंण् सीजी 15 सीजेड 7723 थी प्रति की रिपोर्ट पर 23 मार्च को विजय नगर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था तथा बताये हुलिया और गाड़ी का पता करने हेतु मुखबीर तैनात मुखबीर सूचना पर अम्बिकापुर इरानी मोहल्ला में उक्त मोटर सायकल देखा गया है। इरानी मोहल्ला फायज अली के घर पुलिस ने दबिश दी तथा मोटर सायकल के संबंध में पुछताछ की तथा धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया पुलिसिया पुछताछ मे आरोपी ने बताया कि अपने साथी विनय शर्मा उर्फ बाबू के साथ लूट की घटना अंजाम दिया था जयनगर पुलिस विभिन्न ठिकाना पर छापा कर आरोपी फायज अली अयूब अली 24 ईरानी मोहल्ला अंबिकापुर विनय शर्मा आत्म स्वर्गीय राजकुमार शर्मा 22 वार्ड नंबर 25 सती पारा कोर्ट के पीछे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष कुजूर, सउनि राकेश यादव,वरुण तिवारी,प्रधान आरक्षक मुकेश्वर, आरक्षक विकास मिश्रा, राजकुमार पासवान, सैनिक जँहागिर शामिल थे ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57