Advertisement

एसईसीएल आवासों पर राज्य सरकार के अधिकारी कर्मचारियों की घुसपैठ

एसईसीएल आवासों पर राज्य सरकार के अधिकारी कर्मचारियों की घुसपैठ

नहीं मिल पा रहा है चिकित्सकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को आवास

प्रबंधन के सामने बड़ी मुसीबत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर . एसईसीएल बिश्रामपुर के आवासीय क्वार्टरों में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी .कर्मचारियों द्वारा घुसपैठ किए जाने से प्रबंधन के समक्ष अपने ही अधिकारी कर्मचारियों को आवास देने में पसीना छूट रहा हैण् मजबूरन स्थानांतरित हो कर आए अन्य अधिकारियों को कंपनी के गेस्ट हाउस में रुकना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर के टू एएवन सीएवन बी सहित कंपनी के अधिकारियों के लिए बने आवासीय क्वार्टरों में राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों ने जबरन घुसपैठ कर लिया हैए कुछ कर्मचारी अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में स्थानांतरित भी हो चुके हैं परंतु आवास खाली नहीं करतेए कुछ माह अन्य क्षेत्रों में गुजारने के बाद जुगाड़ बना कर पुनः क्वार्टर में कुंडली मारकर जम जाते हैं ।नतीजा यह हो रहा है कि एसईसीएल बिश्रामपुर प्रबंधन को अन्य क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए या नवीन पदस्थ हुए अपने अधिकारियों को हो क्वार्टर देने में पसीना छूट रहा है। स्थानांतरित होकर आए अधिकारीयो को मजबूर रेस्ट हाउस एवं गेस्ट हाउस में दिन काटने हेतु मजबूर है। प्रबंधन अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी वाटर देने में खुद को असमर्थ पा रही है।
केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सकों को आवास नहीं
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के केंद्रीय चिकित्सालय में ऐसे भी चिकित्सकों की कमी कई वर्षों से देखा जा रहा है। बिलासपुर कंपनी ए मुख्यालय ने थोड़ी गंभीरता दिखाते हुए अभी हाल ही में डॉक्टर सतपाल जोहलेेए डॉ दीपक कुमार एडॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को पदस्थ किया है दो अन्य चिकित्सक को चिकित्सालय में आने की चर्चा जोरों पर है परंतु आए हुए चिकित्सकों को आवास नहीं मिल रहा हैए वे गेस्ट हाउस में अपना समय बिता रहे हैं ।यहां बता दें कि केंद्रीय चिकित्सालय में कोई चिकित्सा आना भी नहीं चाहता यदि यही हाल रहा आए हुऐ चिकित्सक भी यहां से अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरण की जुगाड़ या इस्तीफा देकर चलते न बने ।यहां यह भी बता दें कि केंद्रीय चिकित्सालय में मात्र सीएमओ सहित 6 चिकित्सक ही है 3 नए चिकित्सकों को आने से कूल 9 चिकित्सक होंगे अभी भी चिकित्सालय में 9 चिकित्सकों की पद रिक्त है ।मरीजों का भरमार है ।यदि प्रबंधन इन चिकित्सकों का क्वार्टर आवंटन नहीं कर पता है तो केंद्रीय चिकित्सालय के लिए मुसीबत बढ़ सकती। इस संबंध में एसईसीएल बिश्रामपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पता नहीं क्यों राज्य सरकार की कर्मचारी घुसपैठ कर लेते हैंए इनके ऊपर करवाई करने हेतु जिले के उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57