छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर संघ करेगा मंथन, बैठक 8 को

रायपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की बैठक 8 अप्रैल को रायपुर के रोहणीपुरम में आयोजित होगी। आमतौर पर संघ की बैठक में किसी भी चुनाव को लेकर चर्चा नहीं होती है। लेकिन इस बार की बैठक में मिशन-2023 पर मंथन होगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए ही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी आ रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसको लेकर भाजपा की जो तैयारी है, उसको लेकर आरएसएस संतुष्ट नहीं है। ऐसे में यहां पर होने वाली आरएसएस की प्रदेश की समन्वय समिति की बैठक में चुनाव को लेकर भी चर्चा करने की तैयारी है। इसके बारे में आरएसएस के पदाधिकारी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन जानकार सूत्रों का साफ कहना है, अगर प्रदेश की बैठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। आज तक कभी भी प्रदेश स्तर की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेता शामिल नहीं हुए हैं

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जानकारों की मानें तो बैठक में आरएसएस के प्रदेश के 36 अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और महामंत्री को बुलाया गया है। ऐसे में भाजपा के भी तीन पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। इनसे चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी ली जाएगी और पूछा जाएगा कि जीत के लिए क्या रणनीति है। इसके बाद चुनाव को लेकर आरएसएस के नेता और भाजपा के राष्ट्रीय नेता रणनीति बनाएंगे कि प्रदेश में होने वाले चुनाव में जीत का मंत्र क्या होगा। आरएसएस की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रदेश के पदाधिकारियों और दिग्गज नेताओं से भी अलग से चर्चा करेंगे।