Advertisement

महासमुंद : सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में अब तक 19,695 परिवारों का हुआ सर्वेक्षण

महासमुंद : सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में अब तक 19,695 परिवारों का हुआ सर्वेक्षण

शनिवार 1 अप्रैल से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में अब तक 19,695 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। यह जानकारी अनुसार सर्वाधिक सर्वेक्षण का काम सरायपाली में 5,098 परिवारों का हुआ है। इसी प्रकार पिथौरा में 4575, महासमुंद में 4224, बसना में 3030 और बागबाहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में 2768 परिवारों का सर्वेक्षण टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद बीते 1 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 शुभारम्भ हुआ था। जिले के विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणा इलाकों से इसका शुभारम्भ किया था। महासमुंद जिले में 2,84,540 ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों का सर्वेक्षण का काम किया जाना है। इसमें बागबाहरा के 53,833, बसना के 54,046, महासमुंद के 58,875, पिथौरा के 64,862 और सरायपाली विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के 52,924 परिवार शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस प्रकार जिले में कुल 2,84,540 परिवारों के सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के 551 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 135 सुपरवाईजर, 1476 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रपत्र, एप्प के माध्यम से सर्वे का काम कर रहें हैं। यह कार्य आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। सर्वेक्षण में विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी नवीन सूची में शामिल हो पायेंगे। हितग्राहियां को पात्रता के अनुसार योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57