Advertisement

बलरामपुर: स्वामी आत्मानंद विद्यालय की संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

बलरामपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय की संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सतीश जायसवाल/ रिपोर्टर/ बलरामपुर/संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर विजय दयाराम के की अध्यक्षता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने होम इक्जाम स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संचालन शिक्षकों के त्याग पत्र विद्यालयों में सुदृढ़ीकरण शिक्षकों के रिक्त पदों तथा विद्यालय संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे सहायक संचालक श्रीमती आशारानी टोप्पो डीएमसी रामप्रकाश जायसवाल एडीओ मनोहर लाल जायसवाल सचिव एवं संबंधित प्रार्चायगण उपस्थित रहे।
शाला संचालन समिति की बैठक में कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय के सभी शिक्षकों का वार्षिक मूल्यांकन करने के निर्देश दिये। साथ ही एक स्कूल में लंबे समय से पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने विद्यालय अंतर्गत मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य अप्रैल माह में पूर्ण करना सुनिश्चित करने को कहा साथ ही स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के समाप्त होने के पश्चात् तत्काल परीक्षा परिणाम तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नवीन स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश की जानकारी लेते हुए समिति के माध्यम से छात्रों का प्रवेश देने को कहा। उन्होंने जो शिक्षक विद्यालयों को त्याग पत्र दे दिये हैं उनका अनुमोदन लेने तथा विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के संबंध में प्रार्चायों को तत्काल कमियों को दूर करने के निर्देश दिये। कलेक्टर विजय दयाराम के ने स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शेष पदों पर भर्ती किये जाने हेतु पदवार रिक्त पदों की जानकारी ली तथा रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57