Advertisement

रामानुजगंज : बिधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन,सहकारी बैक के कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में

रामानुजगंज : बिधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन,सहकारी बैक के कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में

सतीश जायसवाल /रिपोर्टर/ बलरामपुर/
विधायक बृहस्पति सिंह का एक वीडियो सोशल मोडिया में वायरल हो रहा है जिसमें सहकारी बैक शाखा रामानुजगंज के स्टॉफ के साथ विधायक बृहस्पति सिंह थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं,ये समस्त घटना बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई,बताया जा रहा है की बोनस की राशि लेने किसानों का काफी ज्यादा भीड़ होने के कारण बैंक प्रबंधन ने एक वैकल्पिक व्यवस्था निर्धारित कर लाइन के माध्यम से भुगतान करने की व्यवस्था बनाई थी, और क्रमबद्ध भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित भी हो रही थी, परंतु सूत्रों के हवाले से खबर के अनुसार बीते सोमवार दोपहर 1 बजे विधायक जी के किसी खास कार्यकर्ता को भुगतान पाने की जल्दी थी उसने लाइन तोड़ते हुए कैश काउंटर पर प्रवेश कर दिया और बैंक कर्मचारी से कहा कि विधायक जी बात करना चाहते हैं जिसपर काउंटर पर बैठे कैशियर ने प्रतिउत्तर दिया कि अभी भीड़ ज्यादा है बाद में बात करेंगे, विधायक जी को बस इतनी सी बात नागवार गुजरी और विधायक जी आग बबूला होकर बैंक पहुंच गए, गुस्से से तमतमाते विधायक ने बैंक पहुंचते ही पूछा की कॉल पे मेरे से बात करने से इनकार करने की हिम्मत किसमे हुई, उन्होंने बैंक स्टाफ को बाहर बुलाया और लगातार थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया ये समस्त घटना बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई

घटना के बाद तहसीलदार एवं एसडीएम सब मौके पर पहुंचकर मामले को ढांक तोप करने में जुट गए थे, परंतु घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की टीम वहां पहुंचकर पीड़ित कर्मचारियों से कुशल क्षेम जानने का प्रयास किया जा रहा था उस समय भी विधायक जी के गुर्गे भाजपा पदाधिकारी से बदतमीजी पर उतर आए थे, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता ने कहा था कि सत्ता का आतंक और दहशत विपक्ष के जुबान पर रोक नहीं लगा सकती भाजपा पीड़ित कर्मचारियों के साथ खड़ा है,मारपीट के विरोध में आज युवा मोर्चा मण्डल रामानुजगंज के द्वारा रामानुजगंज के लरंगसाय चौक पर बिधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया गया।जिसमे समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57