Advertisement

गरियाबंद : पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि से लोगों को मिलेगी राहत

गरियाबंद : पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि से लोगों को मिलेगी राहत

सफलता की कहानी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

उमेश/रिपोर्टर/गरियाबंद/ मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत 33ध्11 केव्ही उपकेन्द्र मड़ेली में विद्यमान 3ण्15 एमण्वीण्ए पॉवर ट्रॉसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर5.0 एम.वी.ए पॉवर ट्रॉसफार्मर 04 अप्रैल 2023 को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। जिससे मड़ेली उपकेन्द्र की क्षमता 8.15 एमव्हीए से बढ़कर 10.0 एमव्हीए हो गया है। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं निरंतर विद्युत सप्लाई प्रदान करने के उद्देश्य पूर्ति हेतु विद्युत कंपनी द्वारा तेजी से कार्य करते हुये विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला गरियाबंद के मड़ेली उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों के बस्ती एवं पंप फीडर ओवरलोड होने के कारण बार.बार ट्रिपिंग होने से आमजनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उक्त समस्या के निराकरण हेतु मड़ेली उपकेन्द्र के पॉवर ट्रॉसफार्मर की क्षमता वृद्धि से बार.बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान हो पायेगा एवं विद्युत व्यवधान से होने वाली असुविधा से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही सभी प्रकार के विद्युत कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। अंचल के विद्यमान तथा नये उपभोक्ताओं सभी को वोल्टेज भी सही ढंग से मिल पायेगा एवं बिजली संबंधी शिकायतों में कमी आयेगी। उक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना से मड़ेली क्षेत्र के 25 ग्राम के लगभग 5000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05