Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सरंक्षण आयोग के रायपुर संभाग उपाध्यक्ष मिहिर कुर्मी बनाये गए

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सरंक्षण आयोग के रायपुर संभाग उपाध्यक्ष मिहिर कुर्मी बनाये गए

उज्जवल राम सिन्हा /ब्यूरो चीफ/गरीयाबंद: राजधानी रायपुर के पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता मिहीलाल कुर्मी (मिहिर कुर्मी) को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग का रायपुर संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।ये जिम्मेदारी उन्हें सामाजिक स्तर पर किये गए विभिन्न कामकाजों के आधार पर संगठन ने दी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शरीफ खान व प्रदेश प्रदेश सचिव शब्बीर अहमद अंसारी के आदेशानुसार रायपुर संभाग के अध्यक्ष अजीम खान ने नियुक्ति की है जो कि रायपुर ज़ोन के अंतर्गत रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद जिलों के मानवाधिकार संबधित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस मौके पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी तनवीरुद्दीन (अफरोज) ख्वाजा,पवन जायसवाल,रायपुर संभाग महासचिव प्रद्युमन शर्मा, संभाग महिला विंग की महासचिव कायनात शेख, प्रदेश संगठन सचिव राहुल शर्मा, रायपुर जिला सचिव इमरान बेग सभी ने मिहिलाल कुर्मी जी को रायपुर सम्भाग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर बधाई दी है सभी ने आगे और जनसेवा कार्य करने व मानवाधिकार से सम्बंधित शिकायतों में बढ़चढ़ कर जनता के सहयोग करते रहने की शुभकामनाएं दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57