Advertisement

अम्बिकापुर: गांधीनगर नजूल भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद गीता रजक ने दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र

अम्बिकापुर: गांधीनगर नजूल भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद गीता रजक ने दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र

अम्बिकापुर प्रवास के दौरान वार्ड क्रमांक 3 गांधीनगर में नजूल भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद गीता रजक से विशेष मुलाकात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे शिकायत को प्राप्त किया पत्र
धोबी समाज की मांग एवं नजूल भूमि पर कब्जे को लेकर अपनी शिकायतों के लिये पार्षद गीता रजक कॉलेज ग्राउंड में सरहुल समारोह में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने गयी थी। मुख्यमंत्री ने विशेष रुप से संज्ञान लेकर उन्हें बुलाया और उनके शिकायत को प्राप्त किया। इस शिकायतपत्र में आरोप है कि सिंहदेव योजना में प्राप्त भूमि जिसमें तलाब भी स्थित है को इस भूमि के कथित भूमिस्वामी के द्वारा किसी बडे संरक्षण के तहत शासकीय अनुमति प्राप्त कर भूमि को करोडो के सौदों में बेचा गया है। इसके कारण सार्वजनिक उपयोग मेें आने वाले इस तलाब का मार्ग के साथ ही तलाब भी बाधित हो गया है। पार्षद ने वार्डवासियों की तरफ से इस भूमि के विक्रय की अनुमति की जांच के साथ ही साथ तलाब और उसके मार्ग को कब्जे से मुक्त कराने के साथ ही तलाब का सौंदर्यीकरण कराने और मार्ग निर्माण की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मुलाकात में इस जमीन के विक्रय की जांच का आश्वासन दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47