Advertisement

धमतरी : नगरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सांकरा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

धमतरी : नगरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सांकरा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

स्वस्थ पंचायत की श्रेणी में उत्कृष्ट रही सांकरा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सांकरा को राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। ग्राम पंचायत सांकरा को यह पुरस्कार स्वस्थ पंचायत की श्रेणी में प्रदान किया गया है। जिले के कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सांकरा पंचायत को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
इस संबंध में बताया गया है कि दीनदायाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (डीडीयू पीएसवीपी) के तहत स्वस्थ पंचायत श्रेणी में स्वास्थ्य संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद पंचायत नगरी की सर्वाधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत सांकरा छत्तीसगढ़ में अव्वल नम्बर पर रही। ज्ञात हो कि वर्ष 2022-23 के पुरस्कार हेतु 09 थीम पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार आमंत्रण किया गया था, जिसमें इस बार स्वस्थ पंचायत थीम पर ग्राम पंचायत सांकरा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अव्वल रही। स्थानीय सरपंच एवं पंचायत सचिव ने ग्रामीणों की मंशा के अनुरूप उनके हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन एवं निर्माण कार्य कराया गया। इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत सांकरा द्वारा सांकरा के अस्पताल में भव्य वैक्सिनेशन कक्ष तैयार किया गया है व परिसर में हरियाली का विस्तार किया गया है, कोरोना काल में भी उक्त पंचायत के द्वारा जन हित में उत्कृष्ट कार्य किए गए एवं कोविड के प्रतिरोधात्मक टीके का महाअभियान चलाकर एक ही दिन में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सांकरा को इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग करने पर स्थानीय सरपंच शशी ध्रुव ने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57