Advertisement

मैनपुर :संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी का गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत

मैनपुर :संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी का गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत

संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी मैनपुर में यादव समाज भवन लोकार्पण में पहुचे

उमेश रिपोर्टर /गरियाबंद/मैनपुर/ यादव समाज सामाजिक समरसता पर विश्वास करता है आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ की संस्कृति और परम्परा को आगे बढाने का कार्य कर रही है, यादव समाज बहुत उन्नत और प्रगतिशील समाज साथ ही काफी मेहनतकश समाज है। मैनपुर में यादव समाज के भवन निर्माण का लोकार्पण होने से अब मैनपुर क्षेत्र में समाज के अनेक कार्यक्रमो को संचालित करने में काफी सहयोग मिलेगा उक्त बाते छत्तीसगढ शासन के संसदीय सचिव एंव कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी ने आज शनिवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में लगभग 10 लाख रूपये की लागत से निर्माण किये गये यादव समाज भवन के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरान सर्व यादव समाज छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, गोंड महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा, जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति श्रीमती धनमती यादव, भाठीगढ राज प्रमुख हेमसिह नेगी, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपील, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, यादव समाज कांकेर के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव, सरोना से रूकदेव यादव, महेन्द्र यादव, अखिल भारतीय अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के सचिव आर.एन.ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थे। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के दोपहर 01 बजे के आसपास मैनपुर पहुचने पर यादव समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, जमकर आतिशबाजी किया गया और लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल तक पहुचे जंहा नवनिर्मित यादव समाज भवन में भगवान श्री कृष्ण की छायाचित्र की पुजा अर्चना दीप प्रज्जवलन के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस दौरान एक सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गेंदु यादव ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुकराम यादव,पीलाराम यादव, बलीराम यादव, भगोलीराम यादव, पवन सिंह यादव, सरजुयादव, सोमनाथ यादव, अन्कुराम यादव, श्यामलाल यादव, तनवीर राजपुत, सामंत शर्मा, खेलन साहू, गोंविद पटेल, भोज साहू, आदित्य तिवारी, टीकम कपील, , मंडी उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव, सरपंच जाडापदर हरचन्द्र ध्रुव, राधा यादव, सोपसिंह यादव, नकुल यादव,मैनपुर नगरवासी क्षेत्रवासी एंव यादव समाज के लोग उपस्थित थे, इस दौरान यादव समाज द्वारा सभी अतिथियों को साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया वही मुख्यअतिथि शिशुपाल सोरी को स्मृति चिन्ह अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन गेंदु यादव ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57