Advertisement

करंजी विश्रामपुर मध्य स्थाई रेल पथ अनुरक्षण कार्य हेतु 11 एवं 12 अप्रैल को रहेगा बंद

करंजी विश्रामपुर मध्य स्थाई रेल पथ अनुरक्षण कार्य हेतु 11 एवं 12 अप्रैल को रहेगा बंद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही /विश्रामपुर -करंजी विश्रामपुर के मध्य स्थाई रेल पथ का अनुरक्षण कार्य संरक्षा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से 11 अप्रैल 2023 मंगलवार को रात्रि 10 बजे से 12 अप्रैल 2023 की सुबह 7 बजे तक बंद रखा जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले अनुभाग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बैकुंठपुर रोड के अंतर्गत आने वाले फाटक क्रमांक ए.बी. जो खंभा क्रमांक 1016 के 4-5 विश्रामपुर करंजी के मध्य स्थित है उसके अनुरक्षण का कार्य 11 अप्रैल मंगलवार की रात्रि 10:00 बजे से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को सुबह 7:00 बजे तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से होने वाले कार्य के दौरान रात्रि 10:00 से सुबह 7:00 तक सड़क यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके लिए रेलवे ने परिवर्तित मार्ग दतिमा, खरसुरा, रामनगर होते हुए सड़क मार्ग को चिन्ह चिन्ह अंकित कराया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी जिला सूरजपुर सहित वरिष्ठ मंडल अभियंता उत्तर बिलासपुर, सहायक मंडल अभियंता मनेंद्रगढ़ को विभागीय पत्र भेज भेज कर किससे की जानकारी दी है। तथा कार्यस्थल पर कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके इस हेतु थाना प्रभारी बिश्रामपुर, प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल अंबिकापुर, चौकी प्रभारी करंजी को सूचना देकर इस अनुरक्षण कार्य में आवश्यक रूप से सहयोग की अपेक्षा की है। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता सरवर खान ने बताया कि 12अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से यह फाटक सुचारू रूप से यातायात के लिए प्रारंभ कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि समय-समय पर रेलवे सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अपने रेलवे फाटको का अनुरक्षण कार्य (ओवरहालिंग) करती है। भारी वाहन एवं छोटे वाहन सहित यात्री उपरोक्त तारीख को परिवर्तित मार्ग से सुचारू रूप से सड़क यातायात पर आवागमन कर सकते हैं।
11 अप्रैल की रात 10:00 बजे से 12 अप्रैल सुबह 7:00 बजे तक करंजी बिश्रामपुर रेलवे फाटक यातायात हेतु बंद रहेगा”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47