Advertisement

गरियाबंद:नवागढ़ की पहाड़ी पर पहुंचकर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने राजा कचना ध्रुर्वा और देवी देवताओं की पूजा अर्चना की

गरियाबंद:नवागढ़ की पहाड़ी पर पहुंचकर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने राजा कचना ध्रुर्वा और देवी देवताओं की पूजा अर्चना की

उमेश /रिपोर्टर /गरियाबंद /मैनपुर । तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 22 किलोमीटर दुर नेशनल हाईवे में बसा प्रमुख धार्मिक स्थल नवागढ़ पहुचे संसदीय सचिव एंव कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी का आदिवासी समाज व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान नवागढ के पहाडी के उपर स्थित राजा कचना ध्रुर्वा एंव देवी देवताओं की स्थल पर पहुंचकर उन्होने पुजा अर्चना किया साथ ही पुरे प्रदेश में सुख शांति समृध्दि और खुशहाली के लिए प्रार्थना किया।

पश्चात आदिवासी समाज का एक बैठक का आयोजन विश्राम गृह में किया गया जहां क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुये और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिशुपाल सोरी ने कहा कि आदिवासियों की परम्परा प्रकृति से जुडी है। आदिवासी समाज के लोग सभी त्यौहार और पर्वो को परम्परा अनुसार मानते है यहा जो भी समस्याए बताई गई है सभी मांगो को पुरा किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से मुलाकात कर मांग करेंगे। इस मौके पर प्रमख रूप से गोंड महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा, खेदु नेगी, टीकम कपील, गुजरात कमलेश, भागचंद कोमर्रा, आर.एन.ध्रुव , जागेश्वर कोमर्रा, जगदीश कोमर्रा, जयसिंह, भगवान सोरी, हेमंत कोमर्रा, प्रकाश, उमेंश, लच्छु सोरी, आंनद ठाकुर, किशोर ध्रुव, प्रकाश ठाकुर, धनेश्वर ध्रुव, देवेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण यादव, अजय बाजपेयी, असगर खान, देवेन्द्र ठाकुर, सुदामा ठाकुर, रूकदेव यादव, महेन्द्र यादव, भगोलीराम यादव, जबलसिंह नागेश, केदार दाऊ सहित बडी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57