Advertisement

गरियाबंद/मैनपुर साप्ताहिक बाजार के दिन बंद को मिला जबरदस्त समर्थन

मैनपुर साप्ताहिक बाजार के दिन बंद को मिला जबरदस्त समर्थन

हरेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद/मैनपुर/ बेमेतरा जिले में दो समुदायों के बीच हुई झपड में एक युवक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल एंव समस्त हिन्दु संगठन के द्वारा पुरे छत्तीसगढ के साथ मैनपुर बंद का आह्वान किया गया था आज सोमवार साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद मैनपुर बंद को जबरदस्त समर्थन मिला मैनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामो में भी बंद पुरी तरह सफल रहा सुबह से कोई भी दुकान नही खुला सभी दुकानो के शटर दिनभर बंद रहा । वही शांति व्यवस्था बनाये रखने मैनपुर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रही चौक चौराहो पर पुलिस के जवान तैनात किये गये थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तहसील मुख्यालय मैनपुर बस स्टैण्ड में विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल एंव समस्त हिन्दु संगठन द्वारा सभा का आयोजन किया गया और जमकर नारेबाजी करते हुये दोषियों के उपर कडी कार्यवाही की मांग किया गया, इस दौरान जय जय श्रीराम के जयकारे गुंजते रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल राजपुत खण्ड अध्यक्ष देव वासनिक, रूपेश साहू, पारस सिन्हा, नंदकिशोर चौबे, दिनेश सचदेव, हर्षदास, मनोज निर्मलकर, दिनेश शर्मा, ईशु शर्मा, गुलशन साहू, टीकम कश्यप, युगदास वैष्णव, मानव सिन्हा, जागेश्वर नागेश, नरेश सिन्हा, सुनिल बाम्बोडे, मुकेश सिन्हा, देवेन्द्र सिन्हा, ऋषि दास, नरेन्द्र श्रीवास्तव, अरूण यादव, रविन्द्र पटेल, प्रवीण सिंदे, अरविंद नागेश, रूपेश सेन, धीरेन्द्र नागेश, राहुल डोंगरे, विकास ठाकुर, उमंग ठाकुर, विपिन साहू, देव साहू, चैतन साहू, नंदु साहू, गौरव बाम्बोडे, दिपेन्द्र साहू, पुलस्त शर्मा, दिग्विजय कुमार, बाबूलाल साहू, योगेश शर्मा, हेमसिंह नेताम, महेश कश्यप, खेलन साहू, अजय बघेल, प्रदीप सेन, तुलसी राठौर आदि बडी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57