Advertisement

गरियाबंद : मन में हमेशा जीत का भाव तो कभी नहीं होती पराजय : गोवर्धन मांझी

हरेश प्रधान/न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद/मैनपुर/ जीवन में कोई स्थिति कोई भी मन में भाव हमेशा विजय को होना चाहिए तो कभी पराजय नही हो सकते और कोई भी खेल हो अनुशासन के साथ खेलना चाहिए ढृढ ईच्छा शक्ति से जीत निश्चित है।
उक्त बाते बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने ग्राम गिरसुल में जय मां ठाकुरानी रात्रिकालीन 20 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस दौरान फाईनल मैच मास्टर ब्लास्टर हरदीभाठा एंव गोहेकेला के बीच खेला गया जिसमें हरदीभाठा मैनपुर के टीम ने शानदार जीत हासिल किया जिन्हे प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपये एवं विशाल ट्राफी दिया गया। द्वितीय पुस्कार गोहेकेला टीम को 25 हजार रूपये एंव ट्राफी वितरण किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें ओडिसा प्रदेश से भी क्रिकेट टीम शामिल हुए पिछले 20 दिनो तक भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिदिन इस प्रतियोगिता को देखने हजारों की भींड उमड़ पड़ती थी और रविवार देर रात फाईनल मैच के बाद इसका समापान किया गया। इस दौरान विजेता टीम को बधाई देते हुये पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि हमेंशा खेल के क्षेत्र में आगे बढे और हमारे गरियाबंद जिला के साथ प्रदेश का नाम रौशन करे उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है इन प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर का।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57