Advertisement

गरियाबंद:पंचायत सचिव संघ के हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में कामकाज ठप्प और जनता हलाकान

पंचायत सचिव संघ के हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में कामकाज ठप्प और जनता हलाकान

हड़ताल के 26 वां दिन बनाई रणनीति 11 अप्रैल को सचिव संघ द्वारा विशाल मोटर सायकल रैली

उज्जवल राम सिन्हा /ब्यूरो रिपोर्टर/गरियाबंद/मैनपुर। शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिवों का अनिश्चितकालीन हडताल आज सोमवार को 26 वां दिन भी जारी रहा सचिवों के इस हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में पंचायतो के कामकाज पुरी तरह से ठप्प पड़ चुका है और आम जनता हलाकान हो रहे हैं। गौरतलब है कि शासकीय कर्मचारी घोषित करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय आह्वान पर समस्त ग्रामपंचायत के सचिव 16 मार्च से कामबंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हडताल पर बैठे हुये हैं। मैनपुर विकासखण्ड के 74 ग्राम पंचायतो के सचिवों के हडताल में चले जाने से जन्म मृत्यु पंजीयन, राशन कार्ड, विवाह पंजीयन, पेशन भुगतान, पेयजल व्यवस्था, आवास निर्माण, मनरेगा, गोबर खरीदी और निर्माण कार्य समेत शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाये प्रभावित हो रही है।
इधर आर्थिक एंव सामाजिक जनगणना के लिए सर्वे का कार्य भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। पंचायत सचिवों के नहीं होने से प्रकरणों को सर्वे में काफी दिक्कतो का सामना करना पड रहा है। ग्राम पंचायत सचिव संघ द्वारा आज सोमवार को हडताल के 26 वां दिन रणनीति तैयार किया गया है कि कल मंगलवार 11 अप्रैल को सचिव संघ द्वारा विशाल मोटर सायकल रैली निकालकर मैनपुर से गरियाबंद जिला मुख्यालय पहुंचेंगे जिसके लिए सचिव संघ द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ग्राम पंचायत सचिव संघ के मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमलाल ध्रुव ने कहा कि पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग पिछले कई वर्षो से करते आ रहे है, लेकिन आज तक राज्य सरकार द्वारा हमारी मांगो को गंभीरता से नही लिया गया राज्य के पंचायत मंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में पचायत सचिवों का शासकीयकरण किये जाने का आश्वासन दिया था लेकिन पेश हुये बजट में शासकीयकरण के सबंध में कोई पहल नही किया गया, जिसके कारण प्रदेश भर के सचिवो में भारी आक्रोश है और सचिव संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हडताल किया जा रहा है उन्होने कहा कि जब कि हमारी मांगे पुरी नहीं होगी। यह आंदोलन जारी रहेगा। सचिव संघ के कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि लगातार शासन प्रशासन द्वारा सचिवों के साथ छल किया गया है जबकि ग्राम पंचायत के सचिव शासन के सभी कार्यो को पुरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करते है। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रेमलाल ध्रुव, उपाध्यक्ष पुस्तम नागेश, श्रीमति अनिल नेताम, सचिव भूवेन्द्र यदु, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, कैलाश ठाकुर, निलाम्बर यादव, बसंत सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, जामधर साहू, संजय नंदलाल, बिरेन्द्र ठाकुर, त्रिवेण नागेश सालिक राम पटेल, जलंधर राजपूत, छबिलाल कंवर, डोमेश्वरी महिलांगे, भोलाराम चक्रधारी, दसरू जगत, योगेन्द्र यादव, निर्मल देशमुख, छबिलाल कंवर, ओमप्रकाश कोमर्रा, रामेश्वर ध्रुव, पालिसराम नेताम, नरियाराम दंता, मनोज साहू, जामधर साहू, जयसिंह ध्रुव, थानसिंह नायक, उपेन्द्र नेताम, सत्यरंजन हंसराज, विनोद बिहारी, शिवकुमार भाटी, कैलाश ठाकुर, खामसिंह, अशोक महंती, बसंत सिन्हा, अब्दुल सलाम खान, प्रेमसिंह मांझी, देवीसिंह मांझी, घनश्याम नागेश, भुनेश्वर वर्मा सहित बड़ी संख्या में सचिव संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57