Advertisement

बिलासपुर : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

बिलासपुर : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

17 अप्रैल से तीन पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीयन कर चुके आवेदकों के लिए ऑनलाईन परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। आवेदक अपने प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in
से डाउनलोड कर सकते है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा 17 से 21 अप्रैल एवं 24 से 26 अप्रैल 2023 तक निर्धारित है। यह ऑनलाईन परीक्षा 3 पालियों में आयोजित होगी। जिसके लिए भिलाई, बिलासपुर और रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। आवेदकों के लिए भिलाई में पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट सिरसाकला, बिलासपुर में लख्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बोदरी एवं रायपुर में पार्थिवी प्रो प्रोवाइन कमर्शियल कंपलेक्स, संत रविदास वार्ड नं. 70 सरोना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47