Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : सड़क दुर्घटना में मृत्यु एवं घायल होने पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर : सड़क दुर्घटना में मृत्यु एवं घायल होने पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ के.एस. पैकरा द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। चारामा तहसील के ग्राम पिपरौद निवासी मनीषा धु्रव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पति चन्द्रभान के लिए 25 हजार रूपये और चारामा निवासी योगेश्वरी यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पति राजेन्द्र यादव तथा चारामा निवासी वासुदेव के सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता राजेन्द्र यादव के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।
इसी प्रकार कांकेर तहसील अंतर्गत ग्राम कोदाभाट निवासी ललिता यादव और बसंता पटेल, कुमारी नाग, परमिला वट्टी, सुलोचना उईके, कुमारी समीक्षा, सुनती यादव, सुरूज यादव, धनई नाग, भगवती पटेल, मीना यादव, अंशबती यादव, मानकी मरकाम, मनीषा यादव तथा कांति यादव एवं भण्डारीपारा निवासी यशोदा यादव, ज्ञानेश्वर यादव, भारती यादव, चारामा निवासी गौरी बाई, लता यादव, सुमीत यादव और चारामा तहसील के काटागांव निवासी भगवन्ती यादव को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ के द्वारा हितग्राहियों को एकाऊंट पेय चेक के माध्यम से किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57