Advertisement

वीवो ने भारत में बड़े डिस्प्ले वाले 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए

वीवो ने भारत में बड़े डिस्प्ले वाले 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने मंगलवार को भारत में अपने नए टी2 5जी सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ सीरीज टी पोर्टफोलियो का विस्तार किया। बिल्कुल नई टी2 5जी सीरीज में दो स्मार्टफोन टी2 5जी और टी2एक्स 5जी हैं। वीवो टी2 5जी दो कलर वैरिएंट- नाइट्रो ब्लेज और वेलोसिटी वेव में आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जबकि वीवो टी2एक्स 5जी तीन कलर वैरिएंट- मरीन ब्लू, ऑरोरा गोल्ड और ग्लिमर ब्लैक में आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। यह 21 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
वीवो इंडिया में ऑनलाइन बिजनेस के निदेशक, पंकज गांधी ने एक बयान में कहा, “टी2 5जी सीरीज के साथ, हम उपभोक्ताओं को ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध कराना चाहते हैं जो बेहतर प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करते हैं। टी2 5जी और टी2एक्स 5जी दोनों ही हमारे उपभोक्ताओं की मल्टीटास्किंग जरूरतों को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीक से लैस हैं।” इसके अलावा, वीवो टी2 5जी दो स्टोरेज वेरिएंट- 6जीबी प्लस 128जीबी और 8जीबी प्लस 128जीबी में आता है, जबकि वीवो टी2एक्स 5जी तीन स्टोरेज ेवेरिएंट- 4जीबी प्लस 128जीबी, 6जीबी प्लस 128जीबी और 8जीबी प्लस 128जीबी में आता है।
टी2 5जी स्मार्टफोन में एक बड़ा 6.38-इंच, टर्बो एमोएलईडी डिस्प्ले है, जो 90 हट्र्ज की रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 360 हट्र्ज हाई टच सैंपलिंग रेट के साथ देखने का शानदार अनुभव देता है। वीवो टी2एक्स 5जी 2.5डी फ्लैट फ्रेम बॉडी में न्यूनतम डिजाइन के साथ आता है जो पतला है और अविश्वसनीय रूप से आश्चर्यजनक दिखता है। कंपनी के अनुसार न्यूनतम ट्रेंडी डिजाइन में 6.58-इंच एफएचडी प्लस डिस्प्ले है जो कंटेंट कंजम्पशन को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए जीवंत रंग और विवरण प्रदान करता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57