CG ACCIDENT NEWS : रोड रोलर पलटने से नीचे दबा ऑपरेटर, मौके पर हुई मौत

कोरबा। CG ACCIDENT NEWS : जिले के पाली थाना क्षेत्र के सिल्ली गांव के पास सड़क के किनारे मिट्टी लेबल कर रहा रोड रोलर अचानक पलट गया। हादसे में रोड रोलर का ऑपरेटर उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रघु सिंह (45 वर्ष) था, जो मूल रूप से बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला था।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल सड़क समतलीकरण का काम करवा रहा था। रोड रोलर चालक रघु सिंह हर दिन की तरह सड़क की लेबलिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

घटना की सूचना कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों को दी गई। मौके पर अधिकारियों के साथ ही पाली थाना पुलिस भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रोड रोलर चालक को वाहन के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।

पाली थाना प्रभारी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक रघु सिंह बिहार का रहने वाला था, जो कन्हैयालाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिछले कई सालों से काम कर रहा था। फिलहाल उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो कोरबा के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।